स्नेह और आशीर्वाद के साथ

07 जुलाई 2010

अब हम फेसबुक, ट्विटर, ऑरकुट पर भी आपको मिलेंगे

नमस्ते,

आप सभी को एक दो अच्छी खबरें देना है। हमारे बारे में हमारे पिताजी और मम्मा की तरफ से ब्लॉग पर काफी कुछ बताया जाता है। इधर अब हम आपसे परिचय का क्षेत्र और बढ़ाते हुए अब आपको ट्विटर पर, फेसबुक पर, ऑरकुट पर भी मिलेंगे।



इन
जगहों पर हमारी छोटी-छोटी बातें भी आपको देखने-सुनने-पढ़ने को मिलती रहेंगी। यह सब भी हमारे मम्मा और पिताजी ही कर रहे हैं। यह तो आपको पता ही है कि अभी हम इतने छोटे हैं कि अपने आप कम्प्यूटर पर कुछ नहीं कर पाते हैं।



वैसे
भी हमें अभी कम्प्यूटर और मोबाइल आदि का इस्तेमाल भी ज्यादा नहीं करने दिया जाता है। हमें किसी से फोन पर बात भी करवाई जाती है तो घर में सभी की कोशिश रहती है कि बेसिक फोन से बात हो।



पिताजी कहते हैं कि बड़े हो जाओ फिर कम्प्यूटर और मोबाइल का प्रयोग करना।

हम
आपको इंटरनेट पर जहाँ भी मिलेंगे अपने बड़ों के सहयोग से ही मिलेंगे। आप सभी का प्यार और आशीर्वाद हमें हम जगह मिलता रहेगा, ऐसी आशा करते हैं।