स्नेह और आशीर्वाद के साथ

15 जुलाई 2010

बातों-बातों में गुजर गया एक वर्ष -- ब्लॉग हुआ एक वर्षीय


इस महीने हमारी छोटी बहिन का जन्मदिन पड़ेगा। 31 जुलाई 2009 को उसका जन्म हुआ था, घर में उसी के मनाये जाने के सम्बन्ध में बातें हो रहीं थीं। इन्हीं चर्चाओं और बातों के बीच पिताजी को याद आया कि हमारे ब्लॉग को भी शुरू हुए एक वर्ष हो चुका है।




हमारे इस ब्लॉग पर पहली पोस्ट लिखी गई थी 30 जून 2009 को। इस दिन हमारे बुआ-फूफा की वैवाहिक वर्षगाँठ पड़ती है। हालांकि इस कारण से भी कोई भूलने की बात नहीं थी हमारे ब्लॉग की पहली सालगिरह की किन्तु इस दिन पिताजी बहुत व्यस्त रहे थे। इस कारण उनकी याद से निकल गया होगा?

हमको लेकर हालांकि ब्लॉग तो पहले ही शुरू कर दिया गया था। पहले-पहल तो हमारी फोटो और वीडियों से सम्बन्धित ब्लॉग ही बनाया गया था। बाद में हमारी बातों और हमारी गतिविधियों को आपके सामने लाने वाला यह ब्लॉग बनाया गया।

इस ब्लॉग का संचालन अभी पूरी तरह से हमारे पिताजी के द्वारा ही हो रहा है। हम अभी बहुत ही छोटे हैं इस कारण से हम अपनी बातों को खुद आपके सामने नहीं रख पाते हैं।



पिताजी की व्यस्तता होने के कारण और उनके अपने ब्लॉग पर समय देने के कारण हमारी पोस्ट की संख्या भी कम है। अब हमारे पिताजी ने हमसे वादा किया है कि वे जल्दी-जल्दी आप लोगों के साथ हमारी बातों को बाँटा करेंगे।

हमेशा की तरह आप लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिलता रहेगा, ऎसी आशा है।